फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो क्रॉस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीड और संतुलन के रोमांच ने दर्शकों को किया आकर्षित
विज्ञापन

फेज-8 के पुडा ग्राउंड में ऑटो क्रास, मोटो क्रॉस और ऑफरोडिंग रैली का आयोजन, कबीर ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। ओल्ड यादविंदरियन्स एसोसिएशन द्वारा रविवार को मोहाली फेज-8 के पुडा ग्राउंड में ऑटो क्रास, मोटो क्रॉस और ऑफरोडिंग रैली का आयोजन किया गया। जहां दौड़ती गाडियों को देखना काफी रोमांच भरा था, खास तौर पर आफरोडिंग रैली दर्शकों के लिए आर्कषण का केंद्र रही। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कुशलपाल सिंह मान ने बताया कि हर साल इस रैली का आयोजन किया जाता है। इस बार हुई रैली के दौरान सभी कैटेगरी में 115 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे और रैली के विजेताओं को इनाम बांटे। ऑटो क्रास रैली में कबीर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि गुरमीत विरदी दूसरे और सनबीर धालीवाल तीसरे नंबर पर रहे। ऑफरोडिंग की फोर बाई फोर कैटेगरी में सनबीर धालीवाल स्पीड और संतुलन का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहे। ऑफ रोडिंग की ही जीप-जिप्सी कैटेगरी में गुरलाल ने बाजी मारी तो एक्सट्रीम कैटेगरी में गुरमीत विरदी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें