फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारी प्जांब की बेटी, लेकिन मैडल जीत रोशन किया देश का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में ले रही हैं कोचिंग, दिल्ली में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

आने वाले समय में पंजाब के बॉक्सर मचाएंगे दुनिया में धमाल

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। दिल्ली में चल रही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मोहाली में कोचिंग ले रही लुधियाना की सिमरनजीत ने शानदार प्रदर्शन किया। भले ही वह सेमीफाइनल में पराजित हो र्गइं, लेकिन मुुकाबले में उन्होंने ब्रांज मेडल जीत लिया। मुकाबले के बाद मोहाली स्थित पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) के कोच बीआई फर्नांडीज ने कहा कि हमारे लिए बेटी सिमरनजीत विश्व चैंपियन के बराबर है। उसने अपना शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही संस्थान का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।
जानकारी के मुताबिक फेज-नौ स्थित पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) में लुधियाना की सिमरनजीत कौर ट्रेनिंग ले रही हैं। द्रोणाचार्य अवार्डी क्यूबा निवासी कोच बीआई फर्नांडीज द्वारा उन्हें कई सालों बॉक्सिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। शुक्रवार को मुकाबले से पहले संस्थान को पूरी उम्मीद थी कि सिमरनजीत कौर फाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि कड़े मुकाबले 64 किलोग्राम भार वर्ग में सिमरनजीत कौर को चाइना की बॉक्सर ने चार-एक से शिकस्त दी। मुकाबले के बाद सिमरनजीत कौर के कोच बीआई फर्नांडीज ने कहा कि हमें आखिर तक अपनी खिलाड़ी पर उम्मीदें थीं, लेकिन भाग्यवश परिणाम उसके पक्ष में नहीं आ सका। हालांकि बेटी ने शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए मेडल जीता है। इस मेडल ने देश ही नहीं बल्कि पंजाब को एक नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि संस्थान में खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर कोचिंग दी जाती है। वहीं, उनका अब अगला मिशन ओलंपिक 2020 है, जिसके लिए उनकी तैयारियां पूरे जोरों से चल रही है।
विज्ञापन


दस साल से पच्चीस साल तक वालों को कर रहे ट्रेंड
जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने खेलों में पंजाब के प्रदर्शन को सुधारने के लिए कुछ समय पहले पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) की स्थापना की थी। उस समय सरकार ने पंजाब में मुक्केबाजी के लिए विश्व विख्यात क्यूबा निवासी द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता बीआई फर्नांडीज को चुना था। इसके बाद वह ट्रेनिंग दे रहे हैं। संस्थान में दस साल से लेकर पच्चीस साल तक युवाओं को आधुनिक मुक्केबाजी के गुण सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मैरीकॉम व विजेंद्र को कर चुके हैं ट्रेंड
जानकारी के भारतीय मुक्केबाजी को नई ऊंचाईयों तक ले जाने में भी बीआई फर्नांडीज का अहम योगदान है। उन्होंने मैरीकॉम, विजेंद्र सिंह, शिवथापा, मनोज यादव, अखिल कुमार, सरिता देवी समेत कई विश्व विख्यात खिलाड़ियों को ट्रेंड कर चुके हैं। उनका कहना है कि पंजाब में टैलेंट की कमी नहीं है। बस इसे एक नई दिशा देने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें