फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक पर हादसा होने पर तुरंत मिल पाएगी फर्स्ट एड

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक पर इलाके के लोगों ने स्थापित किया फर्स्ट एड बॉक्स
विज्ञापन


आने वाले दिनों में अन्य चौकों पर भी रखा जाएगा ऐसा सामान

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। मदनपुरा चौक के पास आए दिन सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को अब समय से प्राथमिक चिकित्सा मिल पाएगी। हादसों में घायल होने वाले लोगों की सेवा के लिए अब इलाके के लोग आए हैं। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मौके इलाके के लोगों ने वहां पर फर्स्ट एड बॉक्स लगाया है। इसमें हादसे के समय जरूरी सभी दवाइयां व जरूरी सहायता मुहैया करवाई जा सके।
जानकारी के मुताबिक मदनपुर चौक पर ट्रैफिक अधिक रहता है। क्योंकि उक्त इलाके से सीधे चंडीगढ़ से ट्रैफिक आता है। इसके अलावा मोहाली फेज-एक, चार, व खरड़ का ट्रैफिक भी यहां आकर मिलता है। लेबर चौक होने के चलते अक्सर लोगों की भीड़ भी अधिक रहती है। ऐसे में आए दिन वहां पर सड़क हादसे होते रहते हैं। इलाका निवासी समाजसेवी बलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह और सुरिंदर सिंह ने मिलकर मदनपुरा चौक पर बॉक्स लगाया है। इस फस्ट एड बाक्स में जरूरी दवाइयों का प्रबंध भी किया है ताकि मौके पर जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेेमाल किया जा सके। बलविंदर ने बताया कि चौक पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। हादसे के समय पर मौके पर मिलने वाली सहायता और दवाइयों की जरूरत पड़ती है। जिस कारण इस चौंक में फस्ट एड बाक्स लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में शहर के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के फर्स्ट एड बाक्स लगाए जाएगें ताकि मौके पड़ने पर जरूरतमंदों द्वारा इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि इस तरह का प्रयास फेज-नौ की सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन भी कर चुकी है। उसने वहां पार्क में एक फर्स्ट एड बॉक्स लगाया, जिसमें दवाईयां और अन्य सामान रखा हुआ है। जोकि जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जाता है। वहीं, इलाके के लोग भी वहां पर घरों में बची हुई दवाईयां रख आते हैं। जो कि माहिर आगे लोगों को दे देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें