फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में मोहाली को सौंगतो

विज्ञापन
विज्ञापन
मनप्रीत के बजट में मोहाली को सौगात
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज और शूटिंग रेंज स्थापित करने का प्रस्ताव
विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने किया बजट का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने मोहाली को बजट में कई सौगातें दी हैं। लोगों को बढ़िया सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जहां मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, शहर में खेेलों को उत्साहित करने के लिए एक शूटिंग रेंज बनाने की योजना भी तैयार की है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर का भी प्रस्ताव है। विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने इसके लिए वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों से जो वायदे किए थे, उसे पूरा किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि मोहाली पूरे पंजाब में आईटी सिटी हब के रूप े में उभर रहा है। विधायक ने कहा कि मोहाली में मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आशीर्वाद स्कीम में अब राज्य सरकार ने 21 हजार देने का फैसला लिया है। इसके लिए 150 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पेंशन बढ़ाकर साढ़े सात सौ रुपये महीना कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली से लेकर 12वीं तक विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें मुफ्त मुहैया करवाई जाएंगी। जो एक बढ़िया प्रयास है। उन्होंने कहा कि शहर के लिए अन्य जो भी प्रस्ताव उसे मोहाली को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें