फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बनूड़ नहर में दरार आने से 60 बीघा फसल और चारा पानी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां / बनूड़। बनूड़ नहर में दरार आने से किसानों की ओर से लगाई गई धान की फसल और हरा चारा पानी में डूब गया। किसान बलविंदर सिंह, दलजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरमिंदर सिंह और सुखविंदर सिंह ने कहा कि उनकी जमीन बनूड़ नहर के पास है और बनूड़ नहर में दरार आने से उनकी करीब 60 बीघा धान की फसल और चारा पानी में डूब गया। फसल में पानी भर जाने से उनकी फसलें नष्ट हो जाएंगी, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं उन्हें अपने पशुओं के लिए हरे चारे की किल्लत से भी जूझना पड़ेगा। अधिकारियों से मांग की है कि नहर में आई दरार को जल्द से जल्द भरा जाए तथा फसल की विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें