मोहाली जिले में 6 लोगों को हुआ कोरोना, 5 ठीक हुए
मोहाली। जिले में बुधवार को 6 लोग कोराना पॉजिटिव मिले हैं और 5 लोगों ने संक्रमण को मात दी। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 6 नए संक्रमितों के साथ अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 43 हो गई है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और बाजारों में या भीड़ वाली जगह पर घूमते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें और एक दूसरे से सामाजिक दूरी का पालन करें। जिले में अभी तक 69075 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 67,958 लोगों ने संक्रमण को मात दी। जबकि अभी तक 1074 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। जो नए 6 संक्रमित आए हैं इनमें ढकोली से 4, खरड़ और मोहाली से 1-1 केस शामिल है, इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। संवाद