फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चाकू की नोक पर लूटे थे 5.50 लाख रुपये, आरोपी दो भाइयों को सीआईए स्टाफ ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के फेज-3/7 की लाइट पॉइंट पर तीन नकाबपोश बदमाश एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर 5.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में सीआईए स्टाफ पुलिस ने तीनों लुटेरों में से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। यह लूट 9 अक्तूबर को सुबह की गई थी। दोनों आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय अर्जुन कुमार उर्फ शांगा निवासी गांव खूनीमाजरा खरड़ और 22 वर्षीय रोहित कुमार निवासी खरड़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों से छीनी गई रकम में से 1.65 लाख रुपये, मोबाइल फोन, एक काला बैग और एटीएम की चाबियां बरामद हुई हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि बाकी रकम वह खर्च कर चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ मटौर थाने में लूटपाट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। दोनों को मोहाली अदालत में पेश किया गया, यहां से दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दोनों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी पहले सेक्टर-52 चंडीगढ़ में रहते थे, अब एक साल पहले उन्होंने खूनीमाजरा में अपना घर ले लिया था। इनके खिलाफ वर्ष 2018 में सेक्टर-36 चंडीगढ़ में हत्या का केस दर्ज है। इस मामले में दोनों को 20-20 साल की कैद हुई है। करीब 5 साल बुड़ैल जेल में रहने के बाद अब जमानत पर चल रहे हैं। आरोपी रोहित के खिलाफ सेक्टर-39 चंडीगढ़ में एनडीपीएस का केस भी दर्ज है। इस मामले में भी चंडीगढ़ पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी अर्जुन कुमार 5वीं पास है और इसे खूनीमाजरा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रोहित भी 5वीं पास है और उसे सेक्टर-52 चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
यह है मामला
शिकायतकर्ता 58 वर्षीय अश्वनी सोनी ने बताया कि उसकी पत्नी के नाम पर व्हाइट लेबल एटीएम विक्रंगी लिमिटेड की फ्रेंचाइजी है। उन्हें इस फ्रेंचाइजी पर अलग-अलग जगह सात एटीएम स्वीकृत हैं। इस बिजनेस मॉडल एटीएम में वह अपने पैसे डालते हैं और लोग जो पैसे निकालते हैं, वह पैसे दूसरे दिन उनके अकाउंट में कंपनी डाल देती है। इसका कमीशन कंपनी उन्हें देती है। अगले दिन दोबारा वह पैसे एटीएम में डालते हैं और प्रकिया अनुसार कंपनी उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करती है। यह कारोबार अश्विनी सोनी संभालते हैं। 9 अक्तूबर को वह 5.50 लाख रुपये एटीएम में जमा करवाने जा रहे थे। सुबह साढ़े 6 बजे घर से निकलते समय उनकी कार स्टार्ट नहीं हुई, इस कारण वह रकम एक टिफिन में डालकर साइकिल पर पैसे जमा करवाने जा रहे थे। जब 3/7 के चौक पर पहुंचे तो स्कूटी पर आए तीन नकाबपोश युवकों (जिन्होंने सफेद रुमाल से मुंह ढके थे) ने उन्हें घेर लिया। एक युवक टिफिन छीनने लगा, जब उसने विरोध किया तो दूसरे युवक ने तेजधार चाकू से हमला कर दिया था। चाकू उसके हाथ पर लगा था, फिर उसी युवक ने उसके टिफिन का स्टैप चाकू से काट दिया। तीनों युवक पैसों से भरा टिफिन वाला बैग लेकर स्कूटी पर चावला अस्पताल की तरफ फरार हो गए थे। उसने उनका पीछा भी किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाए। इसके बाद लुटेरे अंदरूनी सड़कों का सहारा लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें