डेराबस्सी। मुबारिकपुर में एक टिप्पर की चपेट में आने से एक 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बिमला देवी पत्नी पत्नी सुंदर लाल निवासी अंबाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बिमला देवी मुबारकपुर घग्गर रेलवे स्टेशन से अपने एक रिश्तेदार के साथ बैठकर मुबारिकपुर बाजार में किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान जब वह मुबारिकपुर सड़क पर पहुंचे तो अचानक उनको एक टिप्पर चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन टिप्पर की चपेट में आने से पीछे बैठी बिमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद