मोहाली। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में कुल तीनों हलकों में 55 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान खरड़ में सबसे ज्यादा 23 लोगों ने नामांकन भरे हैं। जबकि डेराबस्सी में 19 और मोहाली में 13 लोग चुनावी दंगल में उतरे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. ईशा कालिया की ओर से इसकी पुष्टि की गई। उन्होंने बताया कि चुनाव 20 फरवरी को होंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विधानसभा हलका खरड़
रणजीत सिंह गिल शिरोमणि अकाली दल, पमरजीत कौर शिरोमणि अकाली दल, मनवीर सिंह आजाद, सचिन शर्मा आजाद, कपिल देव शर्मा आजाद, अमनदीप प्रजापति समाज अधिकार कल्याण पार्टी, गगनदीप कौर आप, सरबजोत कौर (आप), रूपिंदर कौर पंजाब नेशनल पार्टी, बलजीत सिंह लाडी आजाद, कुलबीर सिंह बिस्ट आजाद, लखवीर सिंह शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), कुलविंदर सिंह आजाद, मोहन सिंह आजाद, विजय शर्मा टिंकू कांग्रेस, कुसुम शर्मा कांग्रेस, जसविंदर सिंह आजाद, परमदीप सिंह आजाद, रवीना आजाद, कमलदीप सिंह बीजेपी, जसवीर सिंह चंद्र आजाद और भूपिंदर सिंह समाजवादी पार्टी सेे नामांकन दाखिल किए।
विधानसभा हलका मोहाली के उम्मीदवार
बलबीर सिंह सिद्धू कांग्रेस, कंवरबीर सिंह कांग्रेस, कुलवंत सिंह आप, सन्नी सिंह आप, रवनीत सिंह बराड़ आजाद, मनीक्षा समाज अधिकार कल्याण पार्टी, शिंदरपाल सिंह पंजा नेशनल पार्टी, हरसिमरन सिंह आजाद, परविंदर सिंह बैदवान शिरोमणि अकाली दल, हरजिदंर सिंह बैदवान शिरोमणि अकाली दल, बलविंदर कौर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर, संजीव विशिष्ट भारतीय जनता पार्टी और पूजा भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन भरे हैं।
हलका डेराबस्सी के उम्मीदवार
कुलजीत सिंह और परमजीत सिंह आम आदमी पार्टी, नरिंदर कुमार शर्मा शिरोमणि अकाली दल, बबीता शर्मा शिरोमणि अकाली दल, संजीव खन्ना भाजपा, रेनू खन्ना भाजपा, योग राज सहोता राइट टू रिकॉल, दीपेंद्र सिंह ढिल्लों कांग्रेस, रूपिंदर कौर ढिल्लों कांग्रेस, राज कुमार आजाद, सरबजीत सिंह रीपब्ल्किन पार्टी इंडिया, शिव कुमार मनवानी आजाद, परमवीर सिंह आजाद, अवतार सिंह आजाद, बलजिंदर सिंह आजाद, दविंदर सिंह आजाद और करम सिंह ने आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।