फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लांडरां-खरड़ रोड पर 54 बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आबकारी विभाग ने बुधवार को लांडरां-खरड़ रोड पर 54 बोतल शराब बरामद कर एक कार चालक को गिरफ्तार किया। यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित थी। टीम ने एक सफेद मारुतिकार को रोका। तलाशी में व्हिस्की की 54 बोतलें मिलीं, जिन पर कोई होलोग्राम और क्यूआर कोड नहीं था। यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) पटियाला खुशदिल सिंह के मार्गदर्शन में हुई। सहायक कमिश्नर (आबकारी) रोपड़ रेंज अशोक चावला और आबकारी अधिकारी मोहाली दीवान चंद शर्मा ने इसकी निगरानी की। टीम में आबकारी निरीक्षक गुरिंदर पाल और अशोक कुमार भी शामिल थे। आबकारी विभाग को 28 अक्तूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि लांडरां की तरफ से आ रही एक हरियाणा नंबर की कार में शराब है। विभाग ने थाना बलौंगी में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें