फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गेहूं बीज पर किसानों को 2000 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रबी सीजन 2026-27 के लिए किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीज पर 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक सब्सिडी मिलेगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इसके लिए प्रबंध किए हैं। यह सब्सिडी बीज की कीमत का 50 फीसदी या 2000 रुपये प्रति क्विंटल, जो भी कम हो, होगी। मुख्य कृषि अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी। किसान विभाग के ऑनलाइन पोर्टल या ब्लॉक कृषि कार्यालयों से आवेदन कर सकते हैं। किसानों की सुविधा हेतु छुट्टी वाले दिनों में भी कार्यालय खुले रहेंगे। बीज और सब्सिडी जानकारी के लिए खरड़ ब्लॉक के शुभकरण सिंह से 84279 77101 पर संपर्क करें। माजरी ब्लॉक के रमन करोड़िया से 98156 77245 पर संपर्क करें। डेराबस्सी ब्लॉक के कल्पना से 89492 34345 पर संपर्क करें। शर्मा ने किसानों से समय पर आवेदन कर प्रमाणित बीज खरीदने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें