फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दरगाह पर 53वां उर्स मेला, सूफी कव्वालियां की पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव सियालबा में सैयद पीर नथन शाह जी के दरबार में 53वां सालाना उर्स मेला आयोजित किया गया। मेले में फकीर मुहम्मद साबरी, जमील खान पप्पी, बाबा अब्दुल सत्तार और अन्य प्रबंधकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। सहारनपुर से आए अमीर साबरी कव्वाल और महबूब अली ने सूफी कव्वालियां पेश कीं, जबकि नरिंदर सिंह सुहाना ग्रुप ने पारंपरिक पुआदी अखाड़ा प्रस्तुत किया। लोक गायक ओमेंदर ओमा, तरिंदर तारा ग्रुप, होशियार माही, रमन सग्गू और रतन बाई ने अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। शिरोमणि अकाली दल के स्टेट सेक्रेटरी रविंदर सिंह खेड़ा मुख्यातिथि रहे और गायकों का सम्मान किया। मेले के दौरान लंगर लगाया गया और मजार पर चादर चढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें