फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाईपर स्पोर्टस मीट में मोहाली ने एक दर्जन से ज्यादा इवेंट किए अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर नाईपर स्पोर्ट्स मीट में मोहाली ने कई इवेंट किए अपने नाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। अहमदाबाद में हुई इंटर नाइपर स्पोर्ट्स मीट मोहाली ने एक दर्जन से ज्यादा इवेंट में खिताबी जीत हासिल की। नाईपर के निदेशक प्रो. रघुराम राव और चीफ वार्डन प्रो. संजय जाचक ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रो. राव ने बताया कि हर साल अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, हाजीपुर, गोहाटी, रायबरेली और मोहाली के नाईपर यानि राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान संयुक्त रूप से स्पोर्ट्स मीट में हिस्सा लेते हैं। इस साल हुई मीट में नाईपर मोहाली ने ब्वॉयज क्रिकेट, ब्वॉयज वॉलीबॉल, ब्वॉयज कबड्डी, ब्वॉयज फुटबाल, बास्केटबॉल गर्ल्स, बैडमिंटन सिंग्लस गर्ल्स, टेबल टेनिस सिंगल ब्वॉयज, टेबल टेनिस ब्वॉयज डबल, टेबल टेनिस गर्ल्स डबल, टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल, और चॉइस गर्ल्स का खिताब जीता। इसी के साथ ही एथलीट इवेंट में भी मोहाली ने अपना दबदबा कायम रखा। 100 मीटर ब्वॉयज, लांग जंप ब्वॉयज, डिस्कस थ्रो गर्ल्स के गोल्ड मेडल भी मोहाली ने अपने नाम किए। स्पोर्ट्स मीट के दौरान एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें फार्माकोलॉजी एंड टॉक्सोकोलॉजी के जिया-उर-रहमान ने पहला पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मेसी प्रैक्टिस के इशफाक को ब्वॉयज क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। फार्माकोलॉजी और विष विज्ञान विभाग के शाहीन को वॉलीबॉल ब्वॉयज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बायोटेक्नोलॉजी के अमोल ने कबड्डी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता और प्रोसेस केमिस्ट्री की लक्षिता ने बास्केटबॉल में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें