फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खड्ढे में गिरी, लोग आ गए आफत में

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क में खोदे गड्ढे में गिरी कार, हादसे के बाद करवाया गया बंद
विज्ञापन

मोहाली। गमाडा की लापरवाही के चलते शुक्रवार को एक खतरनाक हादसा हो गया। इस दौरान तेज रफ्तार इंडेवर कार सड़क में खोदे गड्ढे के बीच जा गिरी। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार का काफी नुकसान हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
करीब डेढ़ महीना पहले गांव सनेटा की ओर से मोहाली को आ रही सेक्टर 78 व 79 की डिवाइडिंग रोड पर स्टार्म सीवर का मेनहोल धंस गया था। जिस के चलते सड़क पर काफी गहरा गड्ढा पड़ गया था। गमाडा द्वारा इस स्टार्म सीवर की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। लेकिन इस गड्डे को भरने के लिए कोई काम नहीं किया गया। लगभग 6 फुट गहरा तथा 10 फुट चौड़े इस गड्ढे में कई वाहन पहले भी गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र के पार्षद सुरिंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने इस सड़क पर पड़े हुए गहरे गड्ढों को भरवाने के लिए गमाडा के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया। लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शुक्रवार को जब गड्डे में कार गिर गई तो कार निकालने के तुरंत बाद जेसीबी की मशीन मौके पर पहुंची जिसके द्वारा गड्ढे को भर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें