फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते लालडू शिफ्ट होंगे गऊशाला से पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले हफ्ते लालडू शिफ्ट होंगे गोशाला से पशु
विज्ञापन

गोशाला प्रबंधकों और नगर निगम अधिकारियों में बनी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-एक इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोशाला से पशुओं को लालडू में शिफ्ट करने समेत कई मामलों को लेकर गोशाला प्रबंधकों और नगर निगम के कमिश्नर की बैठक शुक्रवार को हुई। मीटिंग में गोशाला से जुड़े हर मुद्दे पर गंभीरता से चिंतन हुआ। इसके बाद कमिश्नर ने गोशाला प्रबंधकों को विश्वास दिलाया है कि चार-पांच दिन में पशुओं को शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अन्य मामलों को भी हल कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक शहर की गोशाला में कई महीनों से पशुओं की संख्या दोगुनी हो गई। गोशाला में पशुओं की संख्या 1200 से भी अधिक है। ऐसे में वहां पर और पशु रखने की क्षमता नहीं रह गई और बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया। मीटिंग में गोशाला के प्रबंधकों ने इस मामले को गंभीरता से उठाया। इस पर कमिश्नर ने उन्हें जवाब दिया कि पशुओं को शिफ्ट करने की कार्रवाई जल्दी ही पूरी कर ली जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। मामले में प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तीन महीने से नहीं हुई अदायगी
गोशाला प्रबंधकों द्वारा अदायगी न होने का मामला भी मीटिंग में उठाया। उनका कहना था कि पहले उन्हें प्रत्येक पशु की देखभाल के लिए 27 रुपये देने पर सहमति बनी थी। इसके बाद 13 रुपये कर दिए गए। अभी तक भी तीन महीने की अदायगी नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। कमिश्नर ने इस मामले को भी तुरंत निपटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गोशाला को मिले सीधा रास्ता
भले ही नगर निगम की तरफ से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक में गोशाला बनाई गई है। लेकिन गोशाला तक जाने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है। इससे भी लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ती है। इस मामले पर मीटिंग में मंथन हुआ। इसके अलावा गोशाला प्रबंधकों ने अपनी अन्य समस्याओं को अधिकारियों को बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें