फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ ने नायब तहसीलदार खरड़ को दिया मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवार यूनियन ने नायब तहसीलदार को दिया मांग पत्र
विज्ञापन

खरड़। पटवार यूनियन तहसील खरड़ की बैठक तहसील कांप्लेक्स में हुई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा पटवारियों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की गई। यूनियन के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अधिकारियों ने व्यवहार में सुधार न किया तो यूनियन संघर्ष करेगी। बैठक के दौरान एक प्रस्ताव पास किया गया कि सेवामुक्त पटवारियों को उनके बिल और बकाया लेने में परेशानी हो रही है, इसलिए संबंधित क्लर्क को सख्त हिदायतें जारी की जाएं। इस मौके पर यूनियन ने पटवारियों की मांगों संबंधी नायब तहसीलदार खरड़ को एक मांग पत्र भी सौंपा। नायब तहसीलदार ने पटवारियों को आश्वासन दिया कि उनके जो बिल बकाया हैं, उन्हें जल्द तैयार करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर बलजीत सिंह, गुरचरण सिंह, जसवीर सिंह और जगप्रीत सिंह समेत अन्य पटवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें