फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों व यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं प्राइवेट सेंटरों में नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी कॉलेजों व यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं प्राइवेट सेंटरों में नहीं होगी
विज्ञापन

एक प्राइवेट स्कूल के समागम में पहुंचे केबिनेट मंत्री चन्नी बोले
परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे कैमरे, डायरेक्टर आफिस से रखी जाएगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
पंजाब में नकल रहित बोर्ड परीक्षाएं होंगी। राज्य सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि पंजाब के सभी तकनीकी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं प्राइवेट सेंटरों में नहीं करवाई जाएगी। बल्कि सरकारी कालेजों व स्कूलों में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका कंट्रोल डायरेक्टर दफ्तर पंजाब के पास होगा। यह बात हूपर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल खरड़ में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नीं ने कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ की और इसके बाद कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल के छोटे छोटे बच्चों द्वारा पेश कार्यक्रमों ने मौजूद अभिभावकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल रीतिका सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। पढ़ाई तथा खेलों समेत अन्य गतिविधियों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी दीप कमल, एमडी राजीव मल्होत्रा, सोनल मल्होत्रा, संजीव पूर्व सरपंच नया शहर बडाला, नायब तहसीलदार खरड़ हरिंदरजीत सिंह, राय सिंह सरपंच, जसपाल सिंह राणा सरपंच रंगिया, मास्टर प्रेम सिंह खरड़, जसवंत सिंह खरड़ व पंजाब सैनी यूथ कल्चरल क्लब के राज्य प्रधान मनप्रीत सिंह काका सैनी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन-कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नीं तथा बच्चे कार्यक्रम पेश करते हुये।
फोटो नंबर- 14 खरड़-फोटो नंबर 02 ए,बी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें