फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अब तक डेंगू के 51 मामले, तीन अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला मोहाली में इस वर्ष अब तक 51 डेंगू के मामले सामने आ गए हैं। वहीं तीन मरीजों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। डेंगू से बचाव के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच, छिड़काव व जागरूकता अभियान जनवरी से चला रही हैं। स्वास्थ्य टीमों ने इस वर्ष अब तक जिले के 1,34,677 घरों और अन्य स्थानों जांच की है। लगभग 2059 घरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लारवा पाया गया है, जिस पर कार्रवाई करते हुए एमसी ने 562 चालान काटे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि डेंगू बुखार फैलाने वाले मच्छरों का लारवा कुछ ही दिनों में खतरनाक मच्छर का रूप ले लेता है। डेंगू बुखार का निश्चित मौसम नहीं है लेकिन आमतौर पर यह बुखार जुलाई से नवंबर के अंत तक अधिक होता है। उन्होंने लोगों से डेंगू के प्रति सचेत एवं सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों एवं आसपास कहीं भी साफ अथवा गंदा पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें