फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तस्कर से 500 ग्राम अफीम बरामद, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने 200 फुट रोड के पास से एक तस्कर को 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोपड़ निवासी अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस पार्टी ने केएफसी के पास से व्यक्ति को एक बैग सहित गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके बैग से अफीम मिली। इस संबंध में एएसआई बलराज सिंह ने बताया की अमृतपाल सिंह से बरामद अफीम का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। गिरफ्तारी के दौरान की गई तलाशी और जब्ती का वीडियो भी बनाया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले की सूचना जिला एसएएस नगर कंट्रोल रूम और एरिया मजिस्ट्रेट को दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें