मोहाली। रविवार सुबह सिसवां जंगल में आयोजित नेचर ट्रेल वॉक में फिटनेस और प्रकृति प्रेमियों का उत्साह देखने को मिला। इस मॉर्निंग एडवेंचर में करीब 50 लोगों ने हिस्सा लिया और जंगल की हरियाली के बीच 10 किलोमीटर लंबा ट्रेल पूरा किया। यह ट्रेल सिसवां डैम गेट से मिर्ज़ापुर गेस्ट हाउस तक और वापस रखा गया था। प्रतिभागियों ने सुबह 6:20 बजे ट्रेल की शुरुआत की।