मोहाली। जिले में कोरोना से मंगलवार को जहां 697 लोग संक्रमित हुए, वहीं पांच लोगों की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 511 पर पहुंच गया है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
डीसी ने लोगों से कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील है। मोहाली और ढकोली के साथ ही अब खरड़ और कुराली में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। 24 घंटे में संक्रमित हुए मरीजों में डेराबस्सी के 30, ढकोली के 150, लालडू के 14, बूथगढ़ के 19, घंडूआं के 41, खरड़ के 89, कुराली के 15, बनूड़ के छह और मोहाली के 333 संक्रमित शामिल हैं। औसतन हर घंटे 29 लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान 597 लोग ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक 37562 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 30496 लोग ठीक हो चुके हैं और 6555 सक्रिय मामले हैं।