फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले 45 हजार

Fri, 14 Jun 2024 06:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी की वारदात हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। एक्सिस बैंक के बाहर एटीएम से पैसे निकालने गई महिला सोनिया वर्मा का दो लोगों ने एटीएम कार्ड बदल लिया और 45 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। महिला को धोखाधड़ी का मामला तब सामने आया जब मोबाइल फोन पर पैसे निकलने का मैसेज आया। ठगी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


सोनिया वर्मा ने बताया कि आज सुबह वह एटीएम से पैसे निकालने गयी थी। वह आदमी अंदर दो मशीनों में से एक से पैसे निकाल रहा था, उसने दूसरी मशीन से अपने पैसे निकाल लिए। इसी बीच एक शख्स उनके पीछे आकर खड़ा हो गया और चालाकी से उनका पिन कोड देख लिया। वह पैसे निकालकर बाहर जाने लगी तो व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड देखने के बहाने अपने साथी की मदद से कार्ड बदल लिया। सोनिया के मुताबिक व्यक्ति ने एक मिनट से भी कम समय में कार्ड बदल लिया और उन्हें दूसरा कार्ड दे दिया। उसने कार्ड अपने बैग में रखा और वहां से चली गई और थोड़ी ही देर में मैसेज आया कि उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं। वह बैंक पहुंचे और सबसे पहले अपना कार्ड ब्लॉक कराया और सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर उन्हें पता चला कि कैसे उस व्यक्ति ने उनका कार्ड बदला और पैसे निकाले। व्यक्ति के साथ उसका साथी भी था, जिसके पास विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड थे। एटीएम केबिन में मौजूद व्यक्ति ने सबसे पहले महिला का पिन कोड और एटीएम कार्ड देबा। फिर उसी बैंक का कार्ड अपने पार्टनर से लेकर महिला को चपता लगा दी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें