फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस जारी किए 44, दुकानें सजीं 15 सौ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली।
विज्ञापन

पटाखों के कारण हो रहे प्रदूषण को कम करने के लिए अदालत के आदेश के बाद हर साल कम लोगों को पटाखे बेचने के लाइसेंस दिए जा रहे हैं। वहीं, कागजों में तो इसका पालन हो रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इस बार जिला प्रशासन ने मोहाली में 14 जगह पटाखे बेचने समेत पूरे जिले में 44 जगह पटाखे लगाने की अनुमति दी है लेकिन जिले में करीब 15 सौ पटाखे बेचने की अवैध दुकानें सज गई हैं।
मोहाली के बाजारों में कई जगह पटाखे बिक रहे हैं। बुधवार को ही मटौर पुलिस ने फेज-सात में दो लोगों को पटाखे बेचने पर गिरफ्तार किया था। जीरकपुर, डेराबस्सी और बनूड़ की बात करें तो सब जगह एक जैसा ही हाल है। पटाखों की मंडी कहे जाते कुराली में प्रशासन ने चार लोगों को पटाखे बेचने की इजाजत दी थी लेकिन कुराली से कालेवाल तक रोड किनारे सैकड़ों दुकानें सजी हैं। अफसरों ने आंखें मूंद रखी हैं। इस बारे में लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने आदेश कागजों में ही देने हैं तो देने का फायदा क्या है। उन्होंने अफसरों को दफ्तरों से बाहर आकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरड़ में तीन लोगों को पटाखे बेचने का लाइसेंस जारी किया गया था। इतना ही नहीं प्रशासन की ओर से तय स्थान पर पटाखे बेचने की एक भी दुकान नहीं लगी है। इस बारे में लोगों ने कहा कि शहर की संकरी गलियों में ही जब 300 से ज्यादा दुकानें लग गई हैं तो कोई प्रशासन द्वारा तय की जगह पर पटाखे लेने क्यों जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें