फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिल अधिकारी चुनाव ड्यूटी पर, दफ्तर आने वाले लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। लोकसभा चुनाव के चलते नगर काउंसिल के अधिकारियों की ड्यूटियां चुनाव में लग गई हैं। ऐसे में काउंसिल दफ्तर में अपने कार्यों के लिए आने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि काउंसिल दफ्तर में क्लर्क, जेई, एसडीओ, ईओ, एमई स्तर के अधिकारी हैं, जिनसे शहर के लोगों को मंजूरियों के लिए मिलना पड़ता है, परंतु वीरवार को अधिकारी सीट पर नहीं मिले।
विज्ञापन

काउंसिल के जूनियर से लेकर सीनियर अधिकारी तक की ड्यूटियां लोकसभा चुनाव में लगाई गई हैं जिसके चलते उनको मिलने वाली शनिवार और रविवार की छुट्टियों को विभाग ने रद्द कर दिया है। अधिकारियों को 19 मई तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चुनाव कार्यों को लेकर काम करना होगा। वीरवार को अपने कार्यों के लिए लोग काउंसिल दफ्तर पहुंचे तो कोई अधिकारी सीट पर नहीं मिला। अगर कोई अधिकारी मिला तो बस यही कहता मिला कि मैं अभी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हूं। सेनीटेशन विभाग के अधिकारियों के फोन नंबर तक स्विच ऑफ मिले, जो शहर की सफाई व्यवस्था का ख्याल रखते हैं।
कोट्स ::::
लोकसभा चुनाव को लेकर विभाग द्वारा मेरी ड्यूटी ईवीएम की देखरेख में लगाई गई है, इसलिए शहर से जुड़े किसी कार्यों की जानकारी 19 मई को फ्री होने के बाद ही दे पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गिरीश वर्मा, ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें