फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सेक्टरों में पानी की सप्लाई नगर निगम अपने अधीन ले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के अधीन आने वाले एरिया में पीने वाले पानी के रेट काफी ऊंचे हैं, जिसके चलते इलाके के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। लोग काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं, साथ ही मांग कर रहे हैं कि एक ही शहर में लोगों से पानी के दो तरह के रेट न वसूले जाएं। इसी मामले को लेकर अब सेक्टर-69 रेजिडेंशियल सोसाइटी की तरफ से मेयर को एक पत्र लिखा है। इसमें मांग की है कि एरिया में की जा रही पानी की सप्लाई नगर निगम अपने अधीन ले, ताकि पानी के रेट शहर के अन्य शहरों के बराबर किए जा सकें। पार्षद सतवीर सिंह धनोआ ने बताया कि गमाडा की तरफ से सेक्टर-66 से 69, 76 से 80 व एयरोसिटी में पानी के रेट काफी अधिक हैं। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि उक्त एरिया में पानी की सप्लाई गमाडा की तरफ से की जाती है, इसलिए लोगों को यह खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त इलाके में पानी की सप्लाई अभी तक ट्यूबवेलों के सहारे है, जबकि लोग काफी समय से मांग कर रहे हैं कि इलाके में नहरी पानी मुहैया करवाया जाए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस दिशा में ध्यान दिया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें