फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग के बाद अब नगर काउंसिल में तबादले शुरू..

विज्ञापन
विज्ञापन
- एएमई-कम-एसडीओ सुखविंदर सिंह को भेजा राजपुरा
विज्ञापन

- बनूड़ के एसडीओ शैली राज को जीरकपुर का चार्ज सौंपा

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जिला मोहाली में अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। बीते दिनों एक ओर जहां पुलिस विभाग के अंदर फेरबदल किए गए, जिसके मद्देनजर अब जीरकपुर नगर काउंसिल में अधिकारियों में तबदीलियां शुरू कर दी गई हैं।
जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार, जीरकपुर नगर काउंसिल में बतौर एएमआई-कम-एसडीओ का कार्यभार देख रहे सुखविंदर सिंह का तबादला कर दिया गया है, जिनको यहां से तबदील करते हुए राजपुरा नगर काउंसिल में भेजकर कामकाज देखने के लिए कहा गया है। इसी बीच, सुखविंदर सिंह के तबादले के बाद खाली हुई सीट पर बनूड़ नगर काउंसिल में बतौर एसडीओ शैली राज गर्ग को जीरकपुर नगर काउंसिल में एसडीओ का कार्यभार देखने के लिए कहा है। याद रहे कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बीती 4 फरवरी को जिला मोहाली के अधीन पड़ने वाले ढकोली पुलिस थाना के एसएचओ सतिंदर सिंह का तबादला करते हुए उनकी जगह जगराओ के सब इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह घुम्मन को कार्यभार सौंपा जा चुका है। उच्चस्तरीय सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में विधानसभा हलका डेराबस्सी के अंदर राजनीतिक नेताओं के संरक्षण का फायदा उठाकर लंबे समय से अपनी सीटों पर तैनात सीनियर अधिकारियों के तबादले देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा पंजाब सरकार को यह निर्देश दिए हैं कि जो अफसर पिछले 3 वर्षों से एक ही स्टेशन पर तैनात हैं, उनको बदला जाए। इसके अलावा जो अफसर राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर अपने गृह जिलों के अंदर तैनात है, उनकी तुरन्त बदलियां की जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें