फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़िल्लों ने 70 लाख रुपए की लागत से काजवे का निर्माण शुरु करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान दीपइंद्र सिंह ढिल्लों की ओर से नगर परिषद के अधीन पड़ते गांव गुलाबगढ़ को माहावाला से जोड़ने के लिए कॉजवे का निर्माण शुरू करवाया। नगर परिषद की ओर से करवाए जा रहे इस कार्य पर 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी सुखजिंद्र सिंह सिद्धू भी विशेष तौर पर हाजिर थे। ढिल्लों ने कहा कि बीते दस वर्षों में अकाली दल ने हलके के विकास के लिए कोई योजनाबद्ध कार्य नहीं किया है। इस कारण हलका पुरी तरह से पिछड़ गया है। हलके को दोबारा विकास की पटड़ी पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से इस हलके की तीनों नगर काउंसिलों के लिए दो-दो करोड़ कुल छह करोड़ व गांवों के लिए पांच करोड़ रुपये पास किए गए हैं। इस अवसर पर एमई बलदेव वर्मा, जेई जसवंत सिंह, कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह रेडी, इकबाल सिंह, रामदेव शर्मा, चमन सैनी, प्रवीन शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, लखविंदर सिंह लक्खा, अश्वनी शर्मा, प्रवीण मखीजा, जसबीर जस्सा के अलावा दोनों गांव के लोग हाजिर थे।
विज्ञापन


कैपशन-दीपइंद्र सिंह ढिल्लों नगर परिषद की ओर से बनाए जाने वाले कॉजवे का कार्य शुरू करवाते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें