खरड़। दूध उपभोक्ता जागरूकता मुहिम के तहत पंजाब डेयरी विकास बोर्ड द्वारा बुधवार को खरड़ में जागरूकता कैंप लगाया गया। इस अवसर पर मोबाइल लैबोरेटरी के डेयरी टेक्नोलॉजी दर्शन सिंह ने बताया कि कैंप का उद्घाटन समाज सेवक गुरजीत सिंह ने किया। कैंप में 38 उपभोक्ता दूध के सैंपल लेकर आए थे। इनकी जांच करने के बाद 34 सैंपल नियमों के अनुसार सही पाए गए। जबकि चार सैंपलों में पानी की मिलावट पाई गई। कैंप के दौरान दूध उपभोक्ताओं को जांच रिपोर्ट भी साथ ही दे दी गई।