जिला सेशन जज ने की चिल्ड्रेन होम की चैकिंग
मोहाली। जिला सेशन जज कम जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी विवेक पुरी ने जिले के विभिन्न चिल्ड्रेन होम्स का मुआयना किया। इस दौरान जहां उन्होंने वहां रह रहे लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही रसोई घर में जाकर स्थिति का जाजया भी लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान सेशन जज ज्योति सरूप कन्या आसरा ट्रस्ट खरड़, यूनिवर्सल डिसेब्लड केयर टेकर सोसाइटी पटियाला, गुरु आसरा ट्रस्ट, सेक्टर-77 अपने फाउंडेशन व माता गुजरी सुख निवास खानपुर व चिल्ड्रेन होम दुसारना शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने वहां पर रहने वाले केयर टेकर व वहां रहने वाले बच्चों व बुजुर्गों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी कि जुवेनाइज जस्टिस एक्ट की पूरी तरह से पालना की जाए। विवेक पुरी ने मौके पर हाजिर बच्चों से बातचीत की गई। साथ ही चिल्ड्रेन होम की रसोई में जाकर खाना बनाते समय रखी जाने वाली सफाई का जायजा लिया। साथ ही इस काम पर संतुष्टि जताई है।