फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 400 परिवारों को मिला घरों का मालिकाना हक, गोल्डी ने सौंपे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत नेहोलका और छोटी झिंगड़ा के परिवारों को मिली राहत
विज्ञापन

कुराली। पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र खरड़ के गांव नेहोलका और छोटी झिंगड़ा (सिंघपुरा) के करीब 400 परिवारों को घरों के मालिकाना हक के दस्तावेज वितरित किए गए। पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं हलका खरड़ के इंचार्ज परमिंदर सिंह गोल्डी ने लाभार्थियों को दस्तावेज सौंपे इस मौके पर गोल्डी ने कहा कि योजना का उद्देश्य लाल लकीर के बाहर लंबे समय से रह रहे परिवारों को उनके मकानों का कानूनी मालिकाना हक दिलाना है। दस्तावेज मिलने से लोगों को अपनी संपत्ति पर कानूनी अधिकार और सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मालिकाना हक के दस्तावेजों से परिवार जरूरत पड़ने पर बैंक से ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाएं भी प्राप्त कर सकेंगे। पंजाब सरकार प्रत्येक पात्र परिवार को उसके घर का मालिकाना हक दिलाने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर दोनों गांवों के निवासी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें