नयागांव। सफाई कर्मचारियों को आ रही समस्याओं और उनकी लंबित मांगों को लेकर पंजाब सफाई कमीशन के वाइस चेयरमैन सुरिंदर कल्याण के साथ विशेष बैठक की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सफाई कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके अधिकारों, सुविधाओं और कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से अवगत करवाया। उन्होने कहा कि इस बारे में कई बाद अवगत कराया गया है लेकिन सुनवाई नहीं होती है।
बैठक में कर्मचारियों को उचित सुविधाएं उपलब्ध करवाने, उनकी समस्याओं का समाधान करने और जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की गई। वाइस चेयरमैन सुरिंदर कल्याण ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि उठाए गए मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर वार्ड नंबर-17 की पार्षद सीमा एवं उनके पति संदीप कुमार जॉनी, पूर्व पार्षद प्रमोद कुमार, नगर खेड़ा गुग्गा माड़ी प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी कुलदीप कल्याण, नगर काउंसिल नयागांव के कार्यकारी अधिकारी और सैनिटरी इंस्पेक्टर सहि त अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद