फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पांच तस्करों से 40 ग्राम हेरोइन, 5 ग्राम आइस, 10 हजार ड्रग मनी और महिंद्रा स्कॉर्पियो बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने एक ऑपरेशन चलाकर पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 40 ग्राम हेरोइन, 5 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन), 10 हजार रुपये ड्रग मनी और एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धुराली निवासी अवतार सिंह उर्फ तारी और सुखवीर सिंह, मानसा निवासी सहजप्रीत सिंह, फतेहगढ़ साहिब निवासी गुरसेवक सिंह और सिमरनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपी आदतन अपराधी हैं। अवतार सिंह उर्फ तारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आठ केस दर्ज हैं, जबकि सुखवीर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस के पांच केस दर्ज हैं। डीएसपी बल के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली थी कि अवतार सिंह और सुखवीर सिंह अपने साथियों के साथ ड्रग्स सप्लाई करने के लिए इलाके में घूम रहे हैं। टिप-ऑफ पर कार्रवाई कर आईटी सिटी पुलिस स्टेशन की एक टीम ने उन्हें तब रोका जब वे रोपड़ रजिस्ट्रेशन नंबर वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी में जा रहे थे। तलाशी लेने पर आरोपियों से ड्रग बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें