फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की पांचवीं बस रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मटौर गांव से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना के अंतर्गत मोहाली विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं की पांचवीं बस तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हुई। विधायक कुलवंत सिंह ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह योजना श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें मानसिक शांति और संतोष की अनुभूति भी करा रही है। उन्होंने बताया कि यह जत्था अमृतसर में श्री दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ, वाल्मीकि मंदिर तथा जलियांवाला बाग के दर्शन करेगा। इसके बाद श्रद्धालु वाघा बॉर्डर भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यात्रा, ठहराव और अन्य सुविधाओं के लिए समुचित प्रबंध किए हैं। विधायक ने कहा कि कुछ श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री हजूर साहिब के लिए भी ऐसी यात्रा योजना शुरू करने की मांग रखी है, जिस पर मुख्यमंत्री से बातचीत की गई है और भविष्य में इसके शुरू होने की संभावना है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद फूलराज सिंह (को-ऑर्डिनेटर), पूर्व पार्षद हरपाल सिंह चन्ना, जसपाल सिंह, रणदीप सिंह, तरलोचन सिंह मटौर, मंदीप सिंह मटौर, सुरिंदर सिंह सिंदा, अकबिंदर सिंह गोसल तथा जतिंदर सिंह पम्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें