फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में 3793 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका, आप भी जरूर लगवाएं, तभी जीतेंगे कोरोना से

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भले ही जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कोरोना टीकाकरण मुहिम भी पूरे जोरों से चल रही है। मोहाली जिले में सोमवार को 3793 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इसमें प्रत्येक वर्ग के लोग शामिल थे। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि जिन आयु वर्ग में टीकाकरण मुहिम चल रही है। उस आयु वर्ग के लोग टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को 21 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और 62 ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। इसी तरह 1159 फ्रंट लाइन वर्कर ने पहली और 81 ने दूसरी डोज ली। जबकि 45 से 60 साल के आयु वर्ग में 1251 ने पहला और 164 ने दूसरा टीका लगाया। वहीं, 60 से अधिक उम्र के 802 लोगों ने पहला और 253 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया।
जिला प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगवाई जा रही है। इसके अलावा कुछ निजी अस्पतालों में भी यह सुविधा दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है वह इस सुविधा का पूरा लाभ उठाए। निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए खर्च खुद उठाना पड़ेगा। जबकि सरकारी में यह सुविधा मुफ्त दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें