फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अच्छे मुनाफे का लालच देकर 3.62 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अटालिया कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपये निवेश करवाकर ठगी मारने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर लोगों को हर महीने 3 प्रतिशत और सालाना 36 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाने और बाद में रकम वापस न करने के आरोप हैं। मामले की जांच पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (पीबीआई) ने की है। पंजाब स्टेट क्राइम थाना मोहाली में गुरप्रीत सिंह सचदेवा व हरजिंदर सिंह बैंस दोनों निवासी मॉडल टाउन होशियारपुर के खिलाफ होशियारपुर निवासी तरनजीत सिंह भल्ला और अन्य लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि गुरप्रीत सिंह सचदेवा और हरजिंदर सिंह बैंस ने अटालिया ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के जरिए करोड़ों रुपये निवेश करवाए। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक आरोपियों ने दावा किया था कि उनकी कंपनी को सेबी व आरबीआई से मान्यता प्राप्त है और निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2021 से 2023 के बीच अलग-अलग तारीखों में चेक, आरटीजीएस और नकद माध्यम से करीब 3 करोड़ 62 लाख रुपये निवेश करवाए गए। शुरुआत में कुछ समय तक मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। आरोप है कि जब निवेशकों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में धमकियां भी दीं। पीडि़तों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने नवंबर 2024 में एक लिखित समझौता कर रकम लौटाने का भरोसा दिया था और कई चेक भी जारी किए थे, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। इसके बाद भी रकम वापस नहीं की गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी ठगी से संबंधित मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि कंपनी द्वारा दिखाए गए सेबी और आरबीआई संबंधी दस्तावेज कथित तौर पर फर्जी थे। पुलिस की रिपोर्ट और लीगल राय के आधार पर पीबीआई ने गुरप्रीत सिंह सचदेवा निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर होशियारपुर और हरजिंदर सिंह बैंस निवासी भारत एन्क्लेव पिपलांवाला के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कोट्स

प्राथमिक जांच में दो लोगों की भूमिका सामने आई है जिन्होंने धोखाधड़ी की है, उनके खिलाफ डीए लीगल की राय के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।- रेणू साहू, इंस्पेक्टर स्टेट क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें