फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालडू चुनाव में लचर व्यवस्था: दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। नगर काउंसिल चुनावों में प्रशासन के पुख्ता इंतजाम के दावे खोखले साबित हुए। लालडू स्थित बूथों पर चुनाव व्यवस्था पूरी तरह लचर दिखाई दी। मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिव्यांग, बुजुर्ग और बीमार वोटरों को भारी मुश्किल हुई।
विज्ञापन


उनके लिए पहिया कुर्सी का कोई इंतजाम नहीं था। बूथ गेट से मतदान केंद्र काफी दूर थे। परिजनों को वोटरों को गोद में उठाकर, हाथ थाम कर या सहारा देकर ले जाना पड़ा। जश्न, बिन्दर, प्रदीप कुमार और मोनिका जैसे परिजनों ने अपनी परेशानी बताई। इस अव्यवस्था पर लोगों में भारी रोष देखने को मिला।
नगर काउंसिल लालडू में 16 वार्डों के लिए चुनाव हुए थे। कुल 33 बूथ बनाए गए थे। 9 नंबर वार्ड से आप प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुई थी। लोगों ने प्रशासन की नाकामियों पर कई सवाल उठाए हैं। दिव्यांगों, मरीजों और बुजुर्गों के लिए सुविधा व्यवस्था नहीं थी। यह प्रशासन की ओर से गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। इस कारण कई वोटरों को मतदान से वंचित भी होना पड़ा। प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन





दिव्यांग, बुजुर्ग और बीमार मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस संबंध में नगर काउंसिल लालडू के अधिकारी को पत्र भी जारी किया गया था। - तहसीलदार, बीरकरण, रिटर्निंग अधिकारी, नगर काउंसिल लालडू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें