फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 36 लोग कोरोना संक्रमित, 87 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में वीरवार को 87 लोग कोरोना से जंग जीतकर ठीक हो गए हैं और 36 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसी ईशा कालिया ने बताया कि वीरवार को जो संक्रमित ठीक हुए हैं, उनको मिलाकर अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या घटकर 385 हो गई है। जिले में अभी तक 95329 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 93800 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1144 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। डीसी ने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया, वह लोग सेहत केंद्र में जाकर निशुल्क टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें