डेराबस्सी। निजी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की का पीछा कर छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 14 साल की लड़की जो डेराबस्सी के एक निजी स्कूल में नौवीं में पढ़ती है। उक्त नाबालिग लड़की को लालड़ू थाने के अधीन गांव घोलूमाजरा निवासी आरोपी रिंकी (35) काफी समय से परेशान कर रहा था। वह उसके स्कूल तक उसका पीछा करता रहा। नाबालिग लड़की ने अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। डेराबस्सी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद