फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुलेगा करोड़ों की ठगी का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कई लोगों से चिट फंड के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वालों का सारा राज खुल जाएगा। थाना फेज-एक की पुलिस मामले में तीन आरोपियों को झारखंड जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह सिद्धू निवासी अमृतसर, गगनदीप सिंह लुधियाना व खजान सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पता चला है कि आरोपियों ने कुछ फर्जी कंपनियां बनाई हुईं थीं। इन्होंने लोगों के पैसे दोगुने करने के नाम पर लाखों रुपये ठगे थे। वहीं, इन सारी कंपनियों को चलाने वाला प्रमुख रविंदर सिंह सिद्धू है जोकि ठगी के मामले में उत्तराखंड की जेल में बंद है। उक्त कंपनियों के प्रबंधकों के खिलाफ अमृतसर, लुधियाना व अंबाला में भी केस दर्ज है। जबकि उक्त आरोपियों के अन्य साथी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें