मोहाली। पीएसईबी के सीनियर सेकेंडरी के शनिवार को घोषित हुए नतीजों में राज्य के 319 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई। इनमें 227 लड़कियां और 92 लड़के हैं। मेरिट लिस्ट का कटऑफ 429 अंक और 95.33 प्रतिशत रहा। स्पोर्ट्स कैटेगरी के 22 विद्यार्थी मेरिट में जगह बनाने में कामयाब रहे। इनमें 18 स्टेट, जबकि 4 नेशनल लेवल के खिलाड़ी हैं। स्टेट लेवल के खिलाड़ियों को 15 व नेशनल खिलाड़ियों को परीक्षा में 25 अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं।
किस स्ट्रीम का कैसा रहा रिजल्ट
कॉमर्स - 90.37 प्रतिशत
आर्ट्स - 86.40 प्रतिशत
साइंस ग्रुप - 83.44 प्रतिशत
मेडिकल - 82.25 प्रतिशत
नॉन मेडिकल - 83.98 प्रतिशत
पिछले सालों की तुलना में सभी स्ट्रीम के रिजल्ट में सुधार आया है। आर्ट्स व साइंस के रिजल्ट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 2018 में आर्ट्स का रिजल्ट 65.11 फीसदी रहा था, जिसमें इस बार 21.29 फीसदी का सुधार आया। वहीं साइंस ग्रुप का रिजल्ट पिछले वर्ष 58.79 प्रतिशत रहा था, जिसमें इस बार 24.65 फीसदी का उछाल आया है। कॉमर्स का रिजल्ट पिछले साल 84.95 प्रतिशत रहा था, जोकि इस बार 5.42 फीसदी सुधार के साथ 90.37 फीसदी रहा।