फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने पुलिस बुलाए बिना इलाज करने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। प्रभ आसरा के प्रबंधकों द्वारा सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली लड़की को अस्पताल में लाने के उपरांत महिला डॉक्टर द्वारा पुलिस बुलाए बिना उपचार न करने का मामला सामने आया है। संस्था के प्रबंधकों और शहरवासियों ने डॉक्टर के इस व्यवहार को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मार्ग पर बेहोशी की हालत में पड़ी लड़की को सूचना मिलने पर प्रभ आसरा के सेवादारों की टीम ने एंबुलेेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी दे रही महिला डॉक्टर ने लड़की का उपचार करने से पहले पुलिस बुलाने को कह दिया। प्रभ आसरा के शमशेर सिंह पडियाला ने बताया कि लड़की को अस्पताल लेकर आए सेवादार और अन्य व्यक्ति कई घंटे डॉक्टर को उपचार करने के लिए प्रार्थना करते रहे। उन्होंने अस्पताल की ओर से एमएलआर भेजकर पुलिस को बुलाने व तब तक लड़की का उपचार शुरू करने की प्रार्थना भी की। इसके बावजूद डॉक्टर ने लड़की का उपचार करने से मना कर दिया। डॉक्टर की जिद को लेकर शमशेर सिंह ने अस्पताल में एसएमओ से मिलकर जानकारी दी। एसएमओ भूपिंद्र सिंह ने इमरजेंसी में ड्यूटी दे रही डॉक्टर को लड़की का उपचार करने की हिदायत दी और दो घंटे के बाद लड़की का उपचार शुरू हो पाया।
इस संबंध में एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में आया था और उन्होंने महिला डॉक्टर को तुरंत उपचार करने की हिदायत दे दी थी। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें