फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर की ब्यूटीफिकेशन के चक्कर में पब्लिक टायलेट का काम अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे में स्थित जीरकपुर फ्लाईओवर की ब्यूटीफिकेशन के कारण ओवरब्रिज के नीचे बनने वाले पब्लिक टायलेट का काम अधर में लटक गया है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में ओवरब्रिज के निचली तरफ ब्यूटीफिकेशन का काम शुरू हुआ था, जिसमें बाकी सब विकास कार्यों के साथ पब्लिक टायलेट बनाए जाना भी शामिल है।
विज्ञापन


दोनों बार आचार संहिता बनी परेशानी
अगस्त-2016 में अकाली-भाजपा विधायक एनके शर्मा ने ओवरब्रिज के निचली तरफ ब्यूटीफिकेशन के कार्य को पूरा करने का जिम्मा लिया, जिसके लिए पंजाब सरकार द्वारा करोड़ों रुपये के फंड मंजूर करवाए और निर्माण कार्यों का शिलान्यास करते हुए कार्य शुरू किया गया, परंतु ये कार्य 6 महीनों तक ही चल पाया। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के चलते नई सरकार के आने के बाद काम को बीच में रुक गया। ओवरब्रिज की ब्यूटीफिकेशन को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिंदर ढिल्लों ने इसको पूरा करने का जिम्मा उठाया, जिसके चलते फरवरी में पूर्व सांसद महारानी परनीत कौर ने इसका शिलान्यास किया, परंतु लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद अब ये काम फिर से अधर में लटक गया है।

महिलाओं-पुरुषों के लिए बनने हैं टायलेट
नगर काउंसिल के ईओ मनवीर सिंह गिल ने बताया कि ओवरब्रिज के निचली तरफ विभाग द्वारा महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग पब्लिक टायलेट बनाने को मंजूरी मिल चुकी है, परंतु चुनाव आ जाने के कारण इसका काम अधर में लटक गया। 23 मई के बाद काम को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें