फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व स्कूल प्रिंसिपल के भरोसे पर मास्टर विपन थम्मन ने धरना उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सात सदस्यों की कमेटी करेगी स्कूल के खेल मैदान का सुधार
विज्ञापन

जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व स्कूल प्रिंसिपल के आश्वासन पर पूर्व पार्षद ने धरना उठाया
सरकारी स्कूल के मैदान की हालत सुधारने को तीन दिन से दिया जा रहा था रोष धरना
शहर निवासियों की तरफ से मैदान की हालत सुधारने के लिए फंड देने की पेशकश
हरजीत सिंह
डेराबस्सी।
सरकारी गुरनाम सिंह सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दयनीय खेल मैदान की हालत सुधारने के लिए पूर्व काउंसलर मास्टर विपिन थम्मन की ओर से दिया जा रहा धरना तीसरे दिन सोमवार को समाप्त हो गया। जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन कृष्णपाल शर्मा और स्कूल प्रिंसिपल अलका मोंगा की ओर से तय समय में खेल मैदान की हालत सुधारने के लिखित आश्वासन मिलने के बाद उठाया गया। खेल मैदान की हालत सुधारने के लिए सात सदस्यता समिति का गठन किया गया है जिनमें पांच शहर के मोहतबर व्यक्ति और दो स्कूल के अध्यापक शामिल किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, मास्टर विपिन थम्मन की ओर से बीते वीरवार से शुरू किया धरना सोमवार को तीसरे दिन में दाखिल हुआ था। पूर्व पार्षद को शहरवासियों का सहयोग मिल रहा था। मामला तूल पकड़ता देख स्कूल की प्रिंसिपल अलका मोंगा ने पहल करते हुए जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन कृष्णपाल शर्मा के साथ बातचीत की। उन्होंने मैदान की हालत सुधारने में आ रही कठिनाइयों के बारे में विचार करने के बाद समस्या का हल करने के लिए गणमान्य लोगों को आगे आने के लिए कहा। सोमवार को स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया, इसमें बड़ी संख्या शहरवासी शामिल हुए। बैठक के दौरान मैदान की हालत सुधारने के लिए सरकार की तरफ से कोई फंड न आने पर गंभीरता से विमर्श किया गया।
विज्ञापन


समिति अपने स्तर पर करेगी फंड का प्रबंध
बैठक के दौरान मैदान की हालत सुधारने के लिए सात सदस्यीय समिति बनाई गई। जो अपने स्तर पर फंड का प्रबंध कर निर्धारित समय में इसकी हालत सुधारेगी। स्कूल की प्रिंसिपल अलका मोंगा की निगरानी में कार्य करने वाले इस समिति में मामला उठाने वाले मास्टर विपिन थम्मन, मनोज राजपूत, खिलाड़ी सुनील सैनी, रविंद्र सिंह रवि, खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह सैनी और दो स्कूल के अध्यापक शामिल किए गए हैं। समिति ने खेल मैदान की हालत सुधारने के लिए पहली मीटिंग बुधवार सुबह दस बजे स्कूल में रखी है, जिसमें पूरा खाका तैयार किया जाएगा।

आगे आए दानी सज्जन
खेल मैदान की हालत सुधारने के लिए मास्टर विपिन थम्मन की तरफ से दिए जा रहे धरने की चर्चा पूरे इलाके में हो रही थी। साथ ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बनी हुई थी। शहर निवासियों, अलग अलग संस्थानों की तरफ से खेल मैदान की हालत सुधारने के लिए फंड देने की पेशकश की गई। समिति बनने के बाद पहले दिन ही डेढ़ लाख रुपये इकट्ठा हो गए। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योगदान दिया।

विपिन थम्मन ने अच्छा प्रयास किया : शर्मा
कृष्णपाल शर्मा ने कहा कि इस स्कूल के खेल मैदान की हालत सुधारने की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है। मास्टर विपिन थम्मन ने इलाके के लोगों का इस ओर ध्यान दिलाकर अच्छा प्रयास किया।

खेलने से वंचित रह जाते थे बच्चे: थम्मन
पूर्व पार्षद मास्टर विपिन थम्मन ने कहा कि इस स्कूल में गरीब बच्चे ही पढ़ते हैं। लेकिन खेल मैदान की हालत दयनीय होने के कारण बच्चे खेलने से वंचित रह जाते थे। शर्मा और स्कूल की प्रिंसिपल समेत दूसरे लोगों के लिखित भरोसे के बाद में धरना समाप्त किया है।
विज्ञापन


फंड न मिलने के कारण आ रही दिक्कत: प्रिंसिपल
स्कूल की प्रिंसिपल अलका मोंगा ने कहा कि शिक्षा विभाग की तरफ से खेल मैदान की हालत सुधारने के लिए कोई फंड नहीं दिया जाता जिस कारण यह दिक्कत आ रही थी। इस समस्या का हल करने के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो उनकी देखरेख में तय समय में स्कूल के खेल मैदान की हालत सुधार कर इसको नया रूप देगी। उन्होंने स्कूल की समस्या के लिए मास्टर विपिन थम्मन की ओर से दिए गए धरने के लिए आभार जताया।

कैप्शन -कृष्णपाल शर्मा और स्कूल की प्रिंसिपल अलका मोंगा जूस पिला कर मास्टर विपन थमन का धरना समाप्त करवाते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें