फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने 31 साल के युवक को कुचला, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-82 में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पैदल जा रहे एक 31 साल के युवक को कुचल दिया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान टीका राम के रूप में हुई है जो सेक्टर -82 में झुग्गियों में रहता था और किसी किसान के पास ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। इस हादसे में सोहाना पुलिस ने मृतक के पिता चुन्नी लाल के बयान पर मर्सिडीज कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार का नंबर नोट कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव कबूलपुरा, जिला बदायुं, उत्तर प्रदेश का रहने वाला युवक टीका राम 21 नवंबर को अपने पिता को दवाई दिलाने के लिए जीरकपुर गया था। जब वह लौट रहे थे तो सेक्टर-82 में शराब के ठेके के पास एक मर्सिडीज कार चालक ने टीका राम को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल टीका राम को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नौ दिन में हुए सड़क हादसों में नौ लोगों ने गवाई जान
मोहाली में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। हाल ही में हुए सड़क हादसों का आंकड़ा देखें तो मोहाली में मात्र नौ दिन में छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि इससे कहीं ज्यादा संख्या में लोग जख्मी हो चुके हैं। तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के अलावा शराब पीकर गाड़ी चलाने से लोगों की मौत हो रही है। सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ना चिंता का विषय है। हादसों के बाद जांच के आदेश तो दिए जाते हैं, लेकिन उसके बाद होता कुछ नहीं।
विज्ञापन

जिले में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लगातार सड़क हादसों में बढ़ोतरी होने के बावजूद जिले में प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस वजह से सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। हालांकि प्रशासन अपने तौर पर सड़क सुरक्षा को लेकर शराब पीकर गाड़ी न चलाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है, लेकिन उसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा। जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्र एवं चेकिंग पॉइंट पर बैरिकेडिंग लगाकर हेलमेट न पहनने वालों के चालान तो काटे जा रहे हैं, लेकिन आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में तो शायद ही कोई हेलमेट लगाए चालक दिखाई देता है। पुलिस और प्रशासन को मिलकर हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

इन हादसों के जिम्मेदार गिरफ्तारी से बाहर
हाल ही में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की जान जा चुकी है। खरड़-कुराली रोड पर ब्रुकफील्ड स्कूल शेखपुरा के बाहर तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचल दिया जिसमें मलकीत नाम के युवक की मौत हो गई। इसी तरह डेराबस्सी में हैबतपुर रोड पर मुबारिकपुर में तेज रफ्तार कार चालक ने 41 वर्षीय राजकुमार की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई थी। सोहाना-लांडरां लाइट पॉइंट पर स्कार्पियो गाड़ी चालक ने खरड़ के जलवायु टावर में रहने वाले नमिंदर सिंह को कुचल दिया था। इसके अलावा छत लाइट पॉइंट पर 22 साल के लवप्रीत की मौत हो गई थी और लालड़ू में भी आईटी सिटी चौक के पास कार की चपेट में आने से रामजी नाम के शख्स की मौत हो गई थी। यह सभी हादसे पिछले नौ दिन में हुए हैं और यह सभी हादसे कार चालक की लापरवाही से हुए हैं और यह आरोपी कार चालक अभी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें