फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लाइसेंस 30 को खुल गईं 300 दुकानें, एसडीएम ने की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों ने मोरिंडा रोड किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। आतिशबाजी के 30 लाइसेंस जारी होने के बावजूद क्षेत्र में पटाखों की तीन सौ से अधिक दुकानें खुलने पर एसडीएम दिव्या पी ने शनिवार को क्षेत्र का दौरा कर अधिकांश अवैध दुकानें बंद करवा दीं। इस दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। जिन लोगों की दुकानें प्रशासन ने बंद कराईं उन लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाकर एसडीएम, ईओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों का घेराव कर जाम लगा दिया। मोरिंडा रोड पर जाम लगने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। एसडीएम ने रविवार को अन्य दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोगों ने जाम खोला। कुराली में अवैध दुकानें खोलने के साथ ही भारी मात्रा में आतिशबाजी का भंडारण किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में निर्धारित से अधिक आतिशबाजी की दुकानें खुलने पर एसडीएम दिव्या पी के नेतृत्व में नगर परिषद और प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते धड़ाधड़ कई दुकानें बंद कर लोग भाग गए। मौके पर पहुंचीं एसडीएम ने जांच के बाद करीब 50 दुकानें बंद करा दीं। उन्होंने नगर परिषद से उक्त दुकानों को सील करने के आदेश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदार भड़क गए और मोरिंडा रोड पर जाम लगा दिया। दुकानदारों ने एकत्रित होकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी दुकानदारों ने एसडीएम, नगर काउंसिल के ईओ और प्रशासन की टीम के वाहनों को घेरकर धरना दिया। प्रदर्शनकारी दुकानदारों ने कहा कि उनको परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बिना लाइसेंस वाली दुकानें अभी भी खुली हुई हैं। अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया कि एक लाइसेंस पर कई दुकानें चल रही हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। कुछ ही देर में शहर के मोरिंडा रोड से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य चौराहे और बाईपास तक जाम की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम दिव्या पी ने प्रदर्शनकारी दुकानदारों को शांत कराया और रविवार को सभी दुकानदारों की जानकारी लेकर एक समान कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद दुकानदारों ने जाम खोल दिया और कुछ देर बाद दुकानें फिर से खुल गईं। लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन ने पहले कार्रवाई की होती तो इतनी दुकानें नहीं खुलतीं और प्रशासन को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। एसडीएम दिव्या पी ने कहा कि प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल को बंद पड़ी 50 दुकानों को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानों की सूची तैयार की जाएगी, दस्तावेजों और लाइसेंस की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें