फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पिकअप की टक्कर लगने से 30 वर्षीय मोटरसाइकल चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। लालडू-हंडेसरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पिकअप की टक्कर लगने से 30 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रानी माजरा, थाना हंडेसरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक के चाचा अनिल कुमार ने शिकायत में कहा कि वह अपने मोटरसाइकिल पर गांव की ओर से लालडू की ओर आ रहा था। उसके आगे अमित भी अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी ने अमित के मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते अमित नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों की मदद से अमित को डेराबस्सी सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर फरार पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी को कब्जे मे ले लिया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें