फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढिल्लों प्लाजा के फूड कोर्ट के बर्गर में निकला कीड़ा, सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला मार्ग पर स्थित ढिल्लों प्लाजा के इनॉक्स सिनेमा हाल में बने फूड कोर्ट से लिए बर्गर में मरा हुआ कीड़ा निकलने पर हंगामा मच गया है। खरीदार के अनुसार बर्गर काफी पुराना लग रहा था जिसे खाना भी मुश्किल था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। इस पर फूड सेफ्टी अफसर ने कार्रवाई करते हुए इनॉक्स सिनेमा हाल के फूड कोर्ट पर जाकर बर्गर का सैंपल लिया और टेस्ट के लिए लैबोरेटरी भेज दिया।
विज्ञापन

डेराबस्सी के रहने वाले विमल चोपड़ा ने बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने परिवार के साथ ढिल्लों प्लाजा में इनॉक्स सिनेमा हॉल में फिल्म देखने आए थे। उन्होंने इंटरवल में 270 रुपए का बर्गर ऑर्डर किया। जब उन्होंने बर्गर खाया तो उसमें से बदबू आ रही थी और उसमें मरा हुआ कीड़ा था। बर्गर काफी पुराना लग रहा था, जो खाया तक नहीं जा रहा था। उन्होंने जब इसकी शिकायत की तो अपनी गलती मानने की बजाय फूड कोर्ट का स्टाफ उनसे बहस करने लगे। फूड कोर्ट के स्टाफ ने कहा कि उनके ब्रेड की एक्सपायरी डेट चार महीने तक होती है।
आरोप है कि कीड़ा निकलने के बाद कैशियर ने मामला दबाने की कोशिश में ग्राहक से अभद्रता भी की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हो गई। विमल चोपड़ा ने रेस्टोरेंट संचालक पर खराब खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की है। बर्गर की वीडियो बनाकर फूड सेफ्टी ऑफिसर को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें