फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धिः मोहाली में एक ही सरकारी स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने पास की नीट की परीक्षा, रचा इतिहास

Wed, 21 Oct 2020 12:54 PM IST
मोहाली ब्‍यूरो अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन
मोहाली के सरकारी मेरिटोरियस स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने एक साथ नीट की परीक्षा पास कर नया इतिहास रचा है। सेक्टर-70 के इस स्कूल के 77 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा में हिस्सा लिया था। उच्च मेडिकल शिक्षा के लिए देश भर में होने वाली इस प्रतिष्ठित परीक्षा में एक सरकारी स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने क्वालिफाई कर सबको हैरान कर दिया है।
विज्ञापन


पंजाब के शिक्षा विभाग की ओर से महंगे निजी स्कूलों के खर्च का बोझ उठा पाने में असमर्थ मेधावी विद्यार्थियों के लिए मेरिटोरियस स्कूलों की शुरूआत की थी। इनमें से सेक्टर-70 के मेरिटोरियस स्कूल के 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और इनमें से 30 विद्यार्थियों ने नीट की प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर ली है।

एक ही सरकारी स्कूल के 30 विद्यार्थियों के नीट परीक्षा पास कर सबको हैरानी में डाल दिया। प्रिंसिपल रितु शर्मा इस कामयाबी के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों की लगन और मेहनत को मुख्य मानती हैं। प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर उनके परिजनों को बधाई देते हुए स्कूल के शिक्षकों की भी सराहना की। इस मेरिटोरियस स्कूल की 18 छात्राओं और 12 छात्रों ने यह परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


इनमें सरकारी मेरिटोरियस स्कूल की अंजली, अनमोल कौर, भावना, जश्नप्रीत कौर, ज्योति देवी, कुशलपाल शर्मा, नवजोत कौर, नवनीत कौर, सिमरनजीत कौर, नवनीत कौर, बलजीत कौर, गुरप्रीत कौर, जश्नप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, कमलजीत कौर, मनीषा, नीतिका, पूनम रानी, अनुराग, गगनदीप सिंह, गुरकरण सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, अरजन, दीपक राणा, गुरप्रीत राम, हेमंत कुमार, जसकरण कुमार, करतार सिंह, लवदीप बंगा और नितिन वर्मा ने नीट की परीक्षा पास की है।

इस स्कूल की प्रिंसिपल रितु शर्मा ने बताया कि नीट की परीक्षा पास करने वाले 30 विद्यार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में बीएससी नर्सिंग, बीएससी बायो टैक्नोलॉजी, बी फार्मेसी और बीपीटी जैसे कोर्सों में दाखिले के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें