फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.48 लाख विद्यार्थी आज देंगे दसवीं कक्षा की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड की तरफ से सारी तैैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाया जाएगा। परीक्षाओं पर नजर रखने के लिए स्पेेशल टीमें तैनात की गईं हैं। परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार का कोई फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा में 3 लाख 48 हजार 918 विद्यार्थी अपीयर होंगे। परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 2598 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा के लिए ऑब्जर्वर, फ्लाइंग स्कवायड व निगरान स्टाफ नियुक्त किया गया है। हालांकि बोर्ड की तरफ से प्रश्न पत्र पहले ही सुरक्षित तरीके से पहुंचा दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम गठित किया गया है। जहां से विद्यार्थियों पर नजर रखी जाएगी।
वहीं, उत्तरी पुस्तिकाओं को जल्दी चेक किया जाएगा। इसके लिए स्टाफ को नियुक्त कर दिया गया है। बोर्ड की तरफ से कंप्यूटर सेल के माध्यम से टेंपलेट्स तैयार किए गए हैं। यह सारा कार्य बार कोडिंग के तहत किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं के लिए सारी मशीनरी बाकायदा दुरुस्त की गई थी। परीक्षा की तैयारी के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एससीआईआरटी के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए मॉडल पेपर मुहैया करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें