फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडरा/ बनूड़। वार्ड नंबर 10 की बाबा बंदा सिंह बहादुर कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह हैप्पी (28) पुत्र राजिंदर सिंह की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

हरप्रीत सिंह की नियुक्ति 21 अप्रैल 2023 को पावरकॉम में हुई थी और वह फिलहाल प्रोबेशन पर था। वह जीरकपुर में अपनी ड्यूटी निभा रहा था। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जब हरप्रीत सिंह जीरकपुर में बिजली ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर का स्विच काटने गया, तो उसे बिजली का झटका लगा।
विज्ञापन

करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह ट्रांसफॉर्मर पर ही चिपक गया। उनके साथी घायल हरप्रीत सिंह को तुरंत उपचार के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरप्रीत सिंह की फरवरी में शादी हुई थी। बनूड़ कस्बे में जब यह घटना का पता चला, तो शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें